बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/कर्णप्रयाग
कर्णप्रयाग के डॉक्टर शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ई ग्रंथालय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में ई ग्रंथालय के नोडल नेतराम ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन तथा लाइव सेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से ई ग्रंथालय से संबंधित जानकारी प्रदान की. कार्यशाला का उदघाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर भारती सिंघल द्वारा किया गया.जिसमें बताया गया कि किस तरह से हम ई ग्रंथालय के माध्यम से लाइब्रेरी की सुविधाओं का प्रयोग कर सकते है. साथ ही इसमें प्रत्येक प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र की विशिष्ट आई डी होगी जिसका उपयोग कर वे लाइब्रेरी का डिजिटल रूप से प्रयोग कर सकेंगे तथा ई ग्रंथालय से जुड़े हुए विश्वविद्यालय तथा कॉलेज आदि के पुस्तकालयों की सुविधाओंका उपयोग कर सकेंगे.
इसका उद्देश्य सदस्य को घर बैठे पुस्तकालय की सुविधा प्रदान करना है.
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 मान बीरेन्द्र कंडारी, डॉ0 आर. सी. भट्ट, डॉ0 रूपेश कुमार, डॉ0 हरीश रतूड़ी, डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ. वेणीराम, श्री विजय कुमार, दीप सिंह , भरत बैरवान,डॉ. चंद्रमोहन, कीर्तिराम डंगवाल,मदन शर्मा, डॉ0. कविता पाठक ,डॉ. राधा रावत ,स्वाति सुन्दरियाल , हिना आदि उपस्थित रहे







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री