बुलंद आवाज न्यूज
चमोली: चमोली जिले के पोखरी तहसील में विनायक धार के पास एक घर में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला है। पुलिस और प्रशासन इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
लोक निर्माण विभाग में संविदा के तहत पूर्व में अवर अभियंता के पद पर रही 32 वर्षीय प्रियंका राणा पुत्री शिशुपाल राणा विनायक धार स्थित अपने माता पिता के घर पर अकेली रहती थी। प्रियंका के माता पिता देहरादून रहते हैं। उसके माता पिता ने उसे फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा, जिसके बाद उन्होंने अपने किसी परिचित को फोन करके घर पर जाने को कहा। जब वह घर पर गया तो प्रियंका का शव पंखे से लटका हुआ था।
सूचना पर नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे, राजस्व निरीक्षक विजयपाल सिंह गुसाईं, एसआई शिवदत्त जमलोकी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर मृतका का भाई मनीष पहुंच गया है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है।
एसआई शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
नायव तहसीलदार हरीशचंद्र चन्द्र पांडे ने बताया कि मृतका प्रियका राणा के पति कुलदीप और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के आने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये कर्णप्रयाग भेज दिया गया है.






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री