बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना तथा पलायन रोकथाम योजना की तीन वर्षो की कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर पीडी आनन्द सिंह ने एनआईसी सभागार में सभी रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत पोखरी ब्लाॅक के पलायन प्रभावित करछुना तथा रानौ गांव के निकटवर्ती गांवों को मिलाकर क्लस्टर गठित किया गया है।
पीडी ने सभी विभागों को एक हफ्ते के अन्दर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीयों की मांग प्राथमिकता के आधार पर मुख्यतया पशुपालन तथा डेयरी विभाग को फेज वाइज प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही अन्य विभागों को इन गांवों का सर्वे कर प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत जोशीमठ ब्लाॅक में फूलों की खेती, सब्जी, राजमा तथा सेब के उत्पादन का एरिया बढाने के निर्देश दिए।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री