बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग जिले का एक दिवसीय “छात्र महोत्सव” जिला छात्र सम्मेलन अगस्त्यमुनि में संपन्न हुआ। जिसमें जिले के कोने कोने से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत मंत्री ऋतांशु कंडारी का प्रवास रहा।
मुख्य अतिथि महावीर सिंह पंवार जिलाध्यक्ष भाजपा रुद्रप्रयाग द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया जबकि प्रदेश मंत्री ऋतांशु कंडारी द्वारा छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की कार्यपद्धति व परिषद कार्य विद्यार्थी हित के बारे में बताया गया। साथ ही दिव्या अग्रवाल (जिन्होंने केदार कांठा पर्वत पर तिरंगा फहराकर हम सभी को गौरवान्वित किया) उनको सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि दिल्ली प्रांत के पूर्व सह संगठन मंत्री अरुण चमोली ने संगठन के इतिहास विकास की जानकारी दी, जिला संगठन मंत्री सौरभ कुमार , जिला संयोजक एवं छात्र महासंघ अध्यक्ष संतोष त्रिवेदी , विभाग संयोजक निवास चमोला, शुभम जमलोकी, नगर मंत्री हरीश पैलू , छात्र संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि गौरव भट्ट , महासचिव अनिकेत सिंह राणा , प्रदीप राणा , विकास डिमरी , अमित प्रदाली , आशीष कंडारी , विक्रान्त चौधरी, रोहित चौहान , अभिनव भट्ट , ऋतिक पंवार , ऋषभ नेगी सहित सभी वर्तमान तथा पूर्व अभाविप कार्यकर्ता और छात्र संघ के पदाधिकारी, पुरातन कार्यकर्ता विकास डिमरी, भारत भूषण भट्ट, कुलदीप अग्रवाल, आशीष कंडारी, प्रदीप राणा, हेमंत सकलानी, अमित प्रदाली, पंकज भंडारी व विभिन्न कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान