बुलंद आवाज़ न्यूज
रिपोर्ट भगवान सिंह
पौड़ी
जिला मुख्यालय पौड़ी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शहर की पौड़ी श्रीनगर रोड पर श्रीनगर की ओर से आ रहा विद्युत पोल से भरा ट्रक पौड़ी बस अड्डे के समीप उलट गया। जानकारी देते हुए पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि श्रीनगर से पौड़ी की ओर आ रहा एक ट्रक जिसमें विद्युत पोल लगे हुए थे पौड़ी बस अड्डे की चढ़ाई पर उलट गया उन्होंने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक पोलों को लादा गया था। तथा पोल निर्धारित मानकों के अनुरूप ना होकर गाड़ी से काफी बाहर थे। कहा कि ओवरलोड होने के चलते ट्रक के अगले पहिए मोड पर सड़क से ऊपर उठ गए जिससे ट्रक के पीछे लदे पोल बाहर निकल आए। लेकिन गनीमत यह रही कि इस दौरान वाहन चालक और आसपास के राहगीर पोलों की चपेट में नहीं आए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू किया साथ ही ओवरलोडेड ट्रक पर चालानी कार्रवाई भी की गई। वही इस दौरान स्थानीय दुकानदार प्रेम सिंह ने भी सड़क व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस जगह पर सड़क बैठ रही है जिसके कारण आए दिन छोटे-मोटे हादसे इस जगह पर देखने को मिलते हैं। तो वही बड़े हादसा होने की संभावना बनी रहती है







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान