आक्रोशित अनुसूचित जाति एकता मंच के सदस्यों ने गौचर में आक्रोश किया व्यक्त
बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/चमोली
उत्तरकाशी मोरी विकास खंड के बेनौल गांव के अनुसूचित जाति के युवक आयुष (22) ने क्षेत्र के पांच सवर्णों पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। युवक का आरोप था कि सालरा गांव के मंदिर में प्रवेेश करने पर उसे रात भर जलती लकड़ी से पीटा गया। जिसके चलते गौचर अनुसूचित जाति एकता मंच के तत्वाधान में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जी की अध्यक्षता में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर आयुष को इन्साफ देने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मण्डल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल,मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद साहनी, राज कपूर, सभासद सुरेंद्र लाल, प्रधान नरेश कुमार, मोहन लाल, भरत शाह, कमल कोहली, गोपाल लाल, जयपाल लाल, शिशुपाल लाल, जय लाल, रघुवीर लाल, संतोष कुमार, इंद्र मोहन, विजेंद्र कनवासी, रघुवीर कोहली, प्रवीन कोहली, विक्की, प्रकाश, बलबीर लाल व अन्य कई लोग मौजूद थे।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान