बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अन्तरमहाविद्यालय शतरंज (मo/पुo) प्रतियोगिता जो कि पंडित ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश परिसर ऋषिकेश में दिनांक 6-7 जनवरी 2023 को आयोजित की गई। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीक्षा नेगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुवे महिला वर्ग में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता के उपरांत विश्वविद्यालय की शतरंज टीम अंतर विश्वविद्यालय (नार्थ जोन) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिल्ली विश्वविद्यालय जाएगी। महाविद्यालय की छात्रा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo रचना नौटियाल एवम क्रीड़ा अधिकारी डॉ ललित मोहन तिवारी ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ साथ बधाई प्रेषित की है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान