बुलंद आवाज़ न्यूज
जोशीमठ
जोशीमठ। जोशीमठ मे लगातार हो रहे भूधसाव को लेकर जोशीमठ की जनता सड़को पर उतरी।
बुधवार को आक्रोशित लोगो ने तपोवन टैक्सी स्टैंड से होकर मारवाड़ी चौक तक मशाल जुलूस निकाला तथा मुख्यमंत्री, प्रशासन, प्रधानमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तथा जल विधुत परियोजना एनटीपीसी वापस जाओ के नारे लगाए।
बता दे कि जोशीमठ मे लगातार भूधसाव होने के कारण लोगो के मकानों, तथा सड़को पर बड़ी बड़ी दरार आ गई है। जिससे लोग डर के साये मे जीने को मजबूर है। लोग अब रात के समय कड़कड़ाती ठंड मे सड़को मे रात बिताने को मजबूर है।
स्थानीय लोग सरकार से पुनर्वास की माग कर रहे है। वही गुरुवार को जोशीमठ मे चक्काजाम व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
More Stories
उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार