बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून : ऋषिकेश के बीच पर नदी के पत्थरों में कूद मारते हुए एक युवक नदी में गिर कर लापता हो गया है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ओर से युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।
एसडीआरएफ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ के मीनाक्षीपुरम निवासी 25 वर्षीय सुनील सैनी पुत्र सुनील सैनी अपने तीन दोस्तों के साथ बरेली से ऋषिकेश घूमने आया था और नीम बीच के पास पाण्डु पत्थर के ऊपर से नदी में छलांग मारने लगा व दो जम्प मारने के बाद तीसरी जम्प में व्यक्ति नदी से बाहर नहीं आया। घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान