बुलंद आवाज़
ऋषिकेश
विदेशी मेहमान भी अब भारतीय संस्कृति के मुरीद हो रहे हैं। यही कारण है कि सात समंदर पार विदेशी दूल्हा दुल्हनिया लेने उत्तराखंड पहुंच गया। दोनों ने भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए।
दरअसल, कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे।
प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहीं चार्ली कनाडा में चिकित्सक हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया।
चार महीने पहले जब वे दोनों ऋषिकेश घूमने आए तो चार्ली ने तपोवन के गंगा तट पर शादी करने की इच्छा जताई थी। फिर उन्होंने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक कर दिया था।
चार्ली ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। कहा वह इस शादी से बहुत खुश हैं।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान