बुलंद आवाज़
नैनीताल
उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस एसके मिश्रा को झारखंड का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा करीब दो वर्ष पहले तेलंगाना हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर उत्तराखंड हाईकोर्ट आए थे। वह लंबे समय तक उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।
न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उड़ीसा के रहने वाले हैं और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उन्हें अक्तूबर 2009 में जिला न्यायपालिका से उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उनका तबादला तेलंगाना उच्च न्यायालय किया गया।
जस्टिस संजय मिश्रा को 2021 में उत्तराखंड के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 24 दिसंबर 2021 को न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। वह 28 जून 2022 तक इस पद पर रहे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री