बुलंद आवाज़ न्यूज
श्रीनगर
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में कार दुर्घटना में भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक की मौत हो गई। सहायक प्रबंधक का शव करीब 150 मीटर नीचे खाई से बरामद हुआ जबकि कार सड़क किनारे अटकी थी।
मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे देवप्रयाग पुलिस को तोता घाटी में कार दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना पर थाने की पुलिस और ब्यासी से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। कार सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर अटकी हुई थी जबकि कार चालक या अन्य सवारों का कुछ पता नहीं चल रहा था। कार का आगे का शीशा टूटा हुआ था। कार में पुलिस को मोबाइल फोन, वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार कार्ड मिला।
कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि दुर्घटनास्थल से करीब 150 मीटर नीचे खोज-बचाव दल ने एक शव बरामद किया। मृतक की शिनाख्त शरद कांत शर्मा (61) पुत्र शिव चरण शर्मा निवासी वीरेंद्रा एनकलेव, फेज-1, लेन-डी बंजारावाला (देहरादून) के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि कार के मिट्टी के ढेर से टकराने की वजह से आगे का शीशा टूट गया जिससे वाहन चालक छिटक कर खाई में जा गिरा होगा। खाई से अन्य कोई नहीं मिला है। शर्मा के अनुसार, मृतक के परिजन भी कुछ जानकारी नहीं दे पाए हैं। यह अंदेशा जताया रहा है कि शरदकांत श्रीनगर से देहरादून की ओर जा रहे थे।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री