बुलंद आवाज़ न्यूज़
रुड़की
प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमिका के परिजनों ने खेत में पकड़ लिया पिटाई के बाद प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया दुष्कर्म की धारा में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से प्रेमी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया प्रेमी युगल के खेत में पकड़े जाने पर गांव में हंगामा मच गया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था रविवार रात में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए घर के बाहर बुलाया और उसे झांसा देकर खेत में ले गया चारों तरफ से घेरकर प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया प्रेमी की जमकर पिटाई की गई।
इस बीच गांव में हंगामा भी हो गया और प्रेमिका के परिजनों ने पिटाई के बाद प्रेमी को लेकर पुलिस के हवाले कर दिया आरोप है पुत्री को शादी का झांसा देकर गन्ने के खेत में जाकर दुष्कर्म किया गया है इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि नदीम पुत्र मुर्तजा निवासी कान्हापुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान