बुलंद आवाज़ न्यूज़
रूद्रप्रयाग : उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में जहाँ अक्सर मानव व जंगली जानवरों का संघर्ष की खबरें आती रहती हैं वहीं पहाड़ की विषमताओं के बीच पहाड़ के लोगों को अपनी जिन्दगी को असमय गँवाने का सिलसिला भी थम नही रहा है। जखोली जखोली विकासखंड के त्यूंखर गाँव की एक वृद्ध महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक जखोली के त्यूंखर गाँव की राधा देवी पत्नी स्व. अमर सिंह ( 65 ) बीते शुक्रवार शाम को घास लेने कुलीबिट्टा नामक तोक में गई थी कि इस दौरान महिला की चट्टान से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा आज महिला का सूर्यप्रयाग घाट पर महिला की अंत्येष्टि की जा रही है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़