बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
नारायणबगड़ के कंसोला गांव निवासी पच्चीस वर्षीय २० गढ़वाल रायफल का जवान के शहीद होने की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद सूरज सिंह २० गढ़वाल रायफल में देश की सेवा व रक्षा में तैनात थे वह पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिग प्राप्त कर रहे थे।
कल देर शाम परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना मिली।
बता दें कि शाहिद सूरज के पिता कर्ण सिंह असम रायफल में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ग्राम प्रधान कमला देवी ने कहा कि उनके बेटे और सूरज ने एक साथ सेना में शपथ ली थी लेकिन सूरज के शहीद होने की खबर से सभी बेहद दुखी हैं।
उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए बताया की कल उनका पार्थिव शरीर सम्मान सहित गांव लाया जाएगा।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान