बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली/कर्णप्रयाग
आज दिनांक 30 नवंबर 2022 को डॉक्टर शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मतदाता नामावली पंजीकरण हेतु एक विशेष जन जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में केंपस एम्बेसडर नोडल अधिकारी डॉ कविता पाठक ने छात्र छात्राओं को निर्वाचक नामावली में नामांकन करने हेतु प्रोत्साहित किया। 1 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर समस्त छात्र छात्राओं को पंजीकरण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर जगदीश प्रसाद जी ने की तथा छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। उक्त शिविर में डॉक्टर कीर्तिराम डंगवाल, डॉक्टर मदन लाल शर्मा तथा डॉ मृगांक मलासी आदि ने छात्र छात्राओं को मतदान तथा मतदाता बनने हेतु जागरूक किया।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव