बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
सती माता अनसूइया मन्दिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले के मण्डल नामक स्थान में स्थित है। नगरीय कोलाहल से दूर प्रकृति के बीच हिमालय के उत्तुंग शिखरों पर स्थित इन स्थानों तक पहुँचने में आस्था की वास्तविक परीक्षा तो होती ही है, साथ ही आम पर्यटकों के लिए भी ये यात्रा किसी रोमांच से कम नहीं होती।
यह मन्दिर हिमालय की ऊँची दुर्गम पहडियो पर स्थित है इसलिये यहाँ तक पहुँचने के लिये पैदल चढाई करनी पड़ती है। और प्रत्येक वर्ष जनपद में अनुसूया मेले पर सार्वजनिक अवकाश होता है और इस वर्ष जनपद में 07 दिसम्बर को अनुसूया मेला अवकाश रहेगा। प्रभारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूया मेला 06 व 07 दिसम्बर को होना है इसलिए पूर्व घोषित अवकाश 08 दिसम्बर के स्थान पर अब 07 दिसम्बर को अनुसूया मेला अवकाश रहेगा।






More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री