बुलंद आवाज़ न्यूज़
देहरादून
बेकाबू ट्रक एक बाइक सवार युवक की जान ले गया। युवक की बॉडी ट्रक के अंदर फंसी थी। साथ ही एक महिला और पुरुष को भी घायल कर दिया। इस हादसे ने आसपास लोगों को भी भयभीत कर दिया है। सड़क लंबा जाम लगा रहा।
देहरादून चंद्रबनी चौक के पास ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक सड़क किनारे बनी दुकानों में भी घुसा। जिससे एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना माना जा रहा है।
सोमवार को चंद्रबनी के पास हुए हादसे ने हर किसी को भयभीत कर दिया। अनियंत्रित ट्रक जिस तेजी के साथ आया उससे कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। बाइक सवार की बॉडी ट्रक के अंदर फंसी थी।
क्रेन से ट्रक हटाकर युवक का शव निकाला गया। चौकी प्रभारी आईएसबीटी संजीत कुमार ने बताया अभी मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान