बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
इस बार बद्रीनाथ धाम में बारह संतों को श्री धाम में रहने की अनुमति मिल गई है। आपको बता दे कि जोशीमठ तहसील प्रशासन को इस वर्ष हेतु 33 साधु संतों ने धाम में तपस्या करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 साधुओं की मेडिकल व आवेदन सही पाए जाने कर धाम में रहने की अनुमति दे दी गई है।
श्री धाम के कपाट 19 नवंबर के शुभ अवसर पर शीतकाल हेतु बंद कर दिए गए थे । किंतु साधु संत उसके बाद ही तप में लीन होकर तपस्या करते हैं और तहसील प्रशासन की अनुमति के बाद ही साधु संत श्री धाम में रहने की अनुमति प्राप्त करते हैं।
एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि मेडिकल और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच के उपरांत अभी बारह साधुओं को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। और अन्य आवेदनों की भी जांच की जा रही है।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान