बुलंद आवाज़ न्यूज़
पिथौरागढ़
अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सोमवार सुबह चला। लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार
जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार देर रात जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला।
पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।
मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम(46) पुत्र श्यामू राम और राम(45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान