बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली /सोनिया मिश्रा
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु पार्टी के संगठनात्मक जिला एवं महानगर कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष पदों पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों की नियुक्ति की है जिसमें की जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश नेगी को चुना गया है । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है जिसमें की प्रशासनिक जिले 17 के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर भगत सिंह डसीला, चमोली मुकेश नेगी , पछुवादून लक्ष्मी अग्रवाल समेत 17 संगठनात्मक जिलों में कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की गई है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान