बुलंद आवाज़ न्यूज़
पिथौरागढ: जिले के वरदानी माता मंदिर चंडाक में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का वाहन चंडाक में अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पिथौरागढ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर बहादुर सिंह के शव को निकाल कर मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस को सौंप दिया है।






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी