बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली उत्तराखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज दूसरे दिन गोपेश्वर से गौचर के लिए रवाना हुई। सुबह गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने तिरंगा फहराया। इसके बाद यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची और फिर नगर की सड़कों पर निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, संगठन मंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड 1 लाख 4 हजार करोड़ के कर्जे में है। राज्य का हर बच्चा 26 हजार रुपये के कर्ज में है।
प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। सरकारी नौकरियों में घोटाले हो रहे हैं। बहु बेटियों की सुरक्षा राम भरोसे है। अंकिता हत्याकांड के मामले में सबूत मिटाने की कोशिश की गई। सरकार ने केस इतना कमजोर कर दिया है कि इसके आरोपी धीरे-धीरे पुलिस की गिरफ्तर से छूट रहे हैं।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़