बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
दिनांक 30/10/2022 को वादी मातवर सिंह पंवार ने कोतवाली श्री बद्रीनाथ में तहरीर दी कि दिनांक 28/10/2022 को मेरा पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गणाई प0वृ0 लंगसी जोशीमठ उम्र-24 वर्ष अपने दोस्त लोकेश कुमार पुत्र रतन लाल निवासी पीपलकोटी उम्र-24 वर्ष के साथ जोशीमठ से श्री बद्रीनाथ जा रहा था। दोनों युवकों का हनुमानचट्टी से आगे पहुँचने के बाद कोई पता नही चला तथा उनकी स्कूटी हनुमान चट्टी से 02 किमी0 आगे सड़क किनारे गिरी मिली। जिसके आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में गुमशुदगी क्रमांक 05/22 मानव गुमशुदगी दर्ज की गयी। गुमशुदा उपरोक्त की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के विशेष आग्रह पर 15वीं बटालियन एनडीआरएफ को सर्च अभियान हेतु बुलाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों नें संयुक्त रुप से विषम परिस्थितियों में नदी किनारे गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। गुमशुदा युवकों की तलाश हेतु सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान