बुलंद आवाज न्यूज
कर्णप्रयाग
वीएचपी योगी सेना तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने CO कर्णप्रयाग से मिलकर नगर में मां बहिनों के साथ अशोभनीय व्यवहार को लेकर, नगर में अवैध रूप से व्यापार कर रहे बाहरी व्यक्तियों के बिना सत्यापन किए जाने और नगर में जनसंख्या असंतुलन को लेकर चिन्ता व्यक्त की। नशा तथा अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की माग करते हुए उन्हें स्थानीय स्तर पर शह देने वालो की पहचान करने की मांग की। नगर में बिना लाइसेंस मोटर साइकिल में दैनिक उपयोग की वस्तुओं का अवैध व्यापार, बिना जीएसटी दिए राज्य सरकार के खजाने को चोट पहुंचा रहे अवैध व्यापार रोकने की अपील की गई।। सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण, नशे का कारोबार आदि मुद्दों पर कार्यवाही नही होने पर बड़े आंदोलन का अल्टिमेटम दिया गया।
शिकायत कर्ताओ में प्रताप सिंह, नरेश डिमरी, टीका प्रसाद, लक्ष्मण रावत, सुभाष, अनसूया गौड़, रविंद्र चौहान, जित्ती आदि उपस्थित थे।
उक्त मामले में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी द्वारा कहा गया कि पुलिस अपना कार्य पूरी निष्ठा से कर रही है और पुलिस द्वारा जल्द ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान