बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन एवं उप निर्वाचन-2019 के बाद ऐसे रिक्त पद पर जहां कि आरक्षित श्रेणी का पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने तथा उक्त श्रेणी के व्यक्तियों द्वारा नामांकन न करने से निर्वाचन व उप निर्वाचन के बाद भी पद रिक्त है। ऐसे पद के आरक्षण परिवर्तन के लिए अनन्तिम सूची आम नागरिकों के अवलोकनार्थ संबधित विकासखंड कार्यालय के दृश्य पट् पर चस्पा करने के साथ प्रकाशित की जानी है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने बताया कि जनपद में विकासखंड देवाल के ग्राम प्रधान चोटिंग अनुसूचित जाति महिला सीट पर निर्वाचन/उपनिर्वाचन में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नही किया। इसलिए ग्राम प्रधान चोटिंग पद को महिला आरक्षित किया जाना प्रस्तावित है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि ग्राम प्रधान चोटिंग के पद पर आरक्षण प्रस्तावों का अनन्तिम प्रकाशन 03 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 05 नवंबर तक आरक्षण प्रस्तावों पर आपतियां प्राप्त की जाएगी। आगामी 06 व 07 नवंबर को आपत्तियों का निस्तारण तथा 09 नवंबर को आरक्षण प्रस्तावों का अन्तिम प्रकाशन करते हुए 10 नवंबर को आरक्षण प्रस्ताव पंचायतीराज निदेशालय को भेजा जाएगा।






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान