बुलंद आवाज़ न्यूज़
काशीपुर
देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।
मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी में शनिवार रात सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर के घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।मानपुर रोड स्थित सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी पुत्र बचे सिंह बंगारी शनिवार को अपनी बेटी के घर गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली।कुंदन सिंह बंगारी ने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी प्रीति बंगारी के घर देवस्थली गए थे जहां पर रात में रुक गए। इस दौरान उनके बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान