बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
उत्तराखंड की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में फिर कमाल कर दिखाया है। चंडीगढ़ के बिलासपुर में आयोजित द्वितीय एथिलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप (अंडर 23) आयु वर्ग में चमोली की मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 20 किमी वाकिंग रेस 1 घंटा 40 मिनट में तय कर रिकार्ड बनाया। जबकि 1500 मीटर की स्पर्धा में उत्तराखंड की ही गौरी कोठियाल ने रजत पदक हासिल किया ।
यह जानकारी देते हुए चमोली के खेल प्रशिक्षक और मानसी के कोच गोपाल बिष्ट ने बताया मानसी की यह उपलब्धि उनकी निरंतर और अथक मेहनत का परिणाम है। कहा उत्तराखंड की बेटियां खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर रही हैं।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण