बुलंद आवाज न्यूज़
पौड़ी
रिपोर्ट- भगवान सिंह पौड़ी।
पौड़ी शहर के खांडयूंसैंड के समीप यूटिलिटी वाहन चालक ने स्कूटी में सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिससे कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक काफी नशे में था जिसके चलते उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।शराब के नशे में धुत वाहन चालक ने दो लोगों की जान ले ली जिसके बाद में दीपावली पर्व पर घर में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सीओ पौड़ी प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पौड़ी से देवप्रयाग जा रहे यूटिलिटी वाहन चालक ने खांडयूंसैंड में पहले एक गाय को टक्कर मारी जिसके बाद आगे चलकर उसने स्कूटी में आ रहे तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी जिसमें से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीसरे युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाया गया है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान