बुलंद आवाज़ न्यूज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंचकर सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे की समीक्षा करेंगे। 13 किमी लंबे रोपवे निर्माण को पीएम ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक जिस क्षेत्र में रापेवे बनेगा, उसकी वीडियोग्राफी की जा चुकी है। जिसके जरिए प्रधानमंत्री को इस पूरी परियोजना के बारे में जानकारी दी जाएगी ।
प्रधानमंत्री केदारनाथ भ्रमण के दौरान सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसके लिए एनएचएआई की रोपवे विंग नेशनल हाईवे लॉजिस्टक मैनेजमेंट लिमिटेड (राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड) ने परियोजना के निदेशक पंकज कुमार मौर्य के निर्देशन में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रोपवे निर्माण क्षेत्र की वीडियो व फोटोग्राफी की है। उन्होंने बताया कि वीडियो व फोटो के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि रोपवे निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। साथ ही चिह्नित किए गए पेड़ों का छपान भी पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मार्च 2023 से रोपवे परियोजना का निर्माण शुरू हो जाएगा।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान