बुलंद आवाज़
तहसील चमोली के अन्तर्गत बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर ग्राम गाडी की सीमान्तर्गत अगुड पुल के समीप 08 अक्टूबर को वाहन संख्या यूके-11-8040 (अल्टो कार) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के समय वाहन में 5 लोग सवार थे। जिन्हें घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया था। उपचार के दौरान इनमें से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और एक घायल का उपचार चल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट चमोली के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है।
जॉच अधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट डा.दीपक सैनी ने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी रखता हो अथवा दावा प्रस्तुत करना चाहता हो तो वह व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में एक सप्ताह के भीतर सूचना लिखित एवं मौखिक या डाक से उनके कार्यालय/न्यायालय तहसील चमोली को दे सकता है।






More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान