बुलंद आवाज
जोशीमठ। पहली बार तीन आम्नाय जगद्गुरु शंकराचार्य एक साथ ज्योतिर्मठ आज पदार्पण कर रहे है। वही, 15 अक्टूबर को तीनों शंकराचार्य ने बद्रीनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा की।
बता दे कि ज्योतिर्मठ में 17 अक्टूबर को महासम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यहां तीनों शंकराचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे व रात्रि विश्राम करेंगे। तीनों जगदगुरु आज बद्रीनाथ धाम से हेलीकॉप्टर में केदारनाथ पहुंचे है। जहा दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना करेंगे। केदारनाथ से बद्रीनाथ वापस लौट सड़क मार्ग से सीधे ज्योतिर्मठ प्रस्थान करेंगे। ज्योतिर्मठ में नगर आगमन पर नगरवासियों द्वारा जगदगुरुओं के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान