बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
रूद्रनाथ ट्रैक पर गए पर्यटक दल के तीन सदस्यों में से एक सदस्य डुमक के पास पहाड़ी से गिरकर घायल हुआ है। पर्यटक का नाम दीपांकर भटाचार्य पुत्र शरदचना निवासी देवानन्दपुर, जिला दुगली पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने पर्यटक को रेस्क्यू कर डुमक लाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया।
पर्यटक के सिर एवं हाथ-पैरों पर गंभीर चोट को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आज सुबह घायल पर्यटक को हैली एबुलेंस से हायर सेंटर पहुॅचाया गया है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान