
बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून
महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड, रायपुर में आज सचिवालय सुपर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ए.के. शुक्ल और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद दिन का पहला मुकाबला सचिवालय ए और सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय ए ने 6 विकेट खोकर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सागर ने 87 और टी.एच. खान ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में विवेक, रोहित, सूर्या और चंदन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। प्रदीप आगरी ने 57 और नीरज गिरी ने 43 रन बनाए। सचिवालय ए की ओर से राहुल जेटली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। इस प्रकार सचिवालय ए ने यह मुकाबला 58 रनों से जीत लिया। राहुल जेटली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय माइटी 11 और सचिवालय वॉरियर के बीच खेला गया। सचिवालय वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम 14 ओवर में 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। राजीव तड़ियाल ने 21 और पवन असवाल ने 18 रन बनाए। माइटी 11 की ओर से संतोष पांडे ने 4 विकेट, जबकि चंदू पुरोहित और अंकित नौटियाल ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी 11 की टीम ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अरविंद दानू ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वॉरियर की ओर से नीरज भंडारी और अमित रावत ने 2-2 विकेट लिए। माइटी 11 ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। संतोष पांडे को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस तरह टूर्नामेंट के पहले दिन दोनों मुकाबले रोमांचक रहे और दर्शकों को शानदार क्रिकेट देखने को मिला।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनिल नेगी, सचिव विनोद शर्मा, संयुक्त सचिव प्रदीप आगरी, मीडिया प्रभारी प्रियांशु आहूजा सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।






More Stories
दून मेडिकल कॉलेज को मिलीं एमसीएच यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटें
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46ः काम पूरा