बुलंद आवाज न्यूज़
सोनिया मिश्रा/देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और डाक इतिहास को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लोक भवन में 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी बसंतोत्सव के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान विशेष आवरण (स्पेशल कवर) का विमोचन किया जाएगा। साथ ही पुष्पों पर आधारित आठ चित्र पोस्टकार्ड भी जारी किए जाएंगे, जो संग्रहकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
तीन दिवसीय फिलेटेलिक प्रदर्शनी में डाक टिकटों एवं डाक सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा। आगंतुकों के लिए ‘माय स्टैम्प’ काउंटर की भी व्यवस्था रहेगी, जहां इच्छुक व्यक्ति अपनी तस्वीर के साथ व्यक्तिगत डाक टिकट बनवा सकेंगे।
इसके अतिरिक्त आम नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर भी लगाया जाएगा, जिससे आधार संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
डाक विभाग ने फिलेटलिस्ट, छात्र-छात्राओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
— निदेशक डाक सेवाएं, उत्तराखंड डाक परिमंडल, देहरादून





More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव