बुलंद आवाज़ न्यूज
उत्तरकाशी: जिले के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
दअरसल राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती में शुक्रवार देर रात दो बजे एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसा इतना भयानक था कि एक ही परिवार के चार सदस्य मां, बाप, बेटी और बेटा मलबे के नीचे दबकर काल के गाल में समा गए। यह हादसा गुलाम हुसैन (26 वर्ष) पुत्र अली अहमद के घर पर हुआ। रात के सन्नाटे में अचानक दीवार गिरने की आवाज़ आई और देखते ही देखते पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया।
गुलाम हुसैन, उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), तीन साल का मासूम बेटा आबिद और दस माह की नन्ही सलमा मलबे में दब गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार मोरी जब्बर सिंह असवाल, राजस्व उप निरीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन चारों की सांसें तब तक थम चुकी थीं।
तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मलबा बहुत भारी था और बचाव दल ने पूरी कोशिश की, लेकिन कोई सदस्य जीवित नहीं मिल सका। घटना के पीछे भारी बारिश और कच्चे मकान की कमजोर स्थिति को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी