बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/गौचर
नगर पालिका परिषद गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 187 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह को 2000, निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पंवार को 1813, बीजेपी अनिल नेगी को 1702, निर्दलीय प्रवेन्द्र कुमार को 43, नोटा को 03 वोट मिले और 120 वोट रद्व हुए।
वार्ड सदस्य पद के लिए वार्ड-1 में कांग्रेस के गौरव कपूर,
वार्ड-2 में निर्दलीय पूनम रावत,
वार्ड-3 में निर्दलीय विजिया रावत,
वार्ड-4 बीजेपी चैतन्या बिष्ट,
वार्ड-5 में कांग्रेस की ममता देवी,
वार्ड-6 निर्दलीय विनित रावत,
वार्ड-7 में कांग्रेस के विनोद कनवासी ने सदस्य पद पर जीत दर्ज की।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह