
बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/ चमोली
निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों के नाम की सूची हाईकमान ने शुक्रवार को जारी कर दी है जिसके बाद से दोनों की पार्टियों के कई पदाधिकारियों में अंदरूनी रोष दिखाई दे रहा है लेकिन इसी के बीच शनिवार को नगर क्षेत्र गौचर में कांग्रेस के 37 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को लिखित रूप से इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल, शुक्रवार को प्रदेश के सभी निकायों पर राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसके बाद लंबे समय से अपनी मजबूत दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी व्यक्त किया जिसके बाद चमोली जनपद के नगरपालिका गौचर से 37 पदाधिकारी एवम सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है। इससे भविष्य में पार्टी को झटका लग सकता है।
इस्तीफा देने वालों में सुनील पंवार अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेंटी गौचर, मनीष कोहली अध्यक्ष यूथ कांग्रेस गौचर, महासचिव कांग्रेस सेवादल, पुष्पा शाह प्रदेश सचिव सेवादल, विक्रम नेगी कोषाध्यक्ष गौचर, प्रेम बिष्ट, गिरीश शाह नगर सचिव, शुभम सिमल्टी, पवन असवाल, संतोष कोहली, शिव लाल, अर्जुन नेगी प्रवक्ता, वसुंधरा नैनवाल, सुनील नेगी, भजनी जिला सचिव महिला कांग्रेस, जगमोहन रावत, हरेंद्र चौहान, गोविंद सिंह सहित 37 लोग शामिल हैं।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव