बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के अन्तर्गत श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा नगर पंचायत एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों और स्थानीय तीर्थ पुरोहित, व्यापारी एवं रिसाईकल संस्था के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ रखने की अपील की गई। इसके साथ ही वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर केदारपुरी में लोगों से धाम को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी।
अभियान में पुरोहित समाज से उमेश पोस्ती, नगर पंचायत केदारनाथ के नितिन देवशाली, पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, पर्यावरण नायक मुकेश कुमार, सुलभ इन्टरनेशनल संस्था के सुपरवाईजर आदित्य, रिसाईकल कम्पनी के मैनेजर रवि मूर्ति सहित भारी संख्या में यात्री, तीर्थ पुरोहित, स्थानीय व्यापारी एवं लोग मौजूद रहे।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़