बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून
प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल 09
जिलों के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का अवकाश रहेगा।
मौसम विज्ञान विभाग के भारी बारिश के निरंतर जारी रेड अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार 13 सितंबर को पहली से 12वीं तक के स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आदेश का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।
निदेशक भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13.09.2024 को भी उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली सहित 09 जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। ऐसे में जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया जाता है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी