बुलंद आवाज न्यूज
चमोली जिले के सपूत की शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। कल रक्षाबंधन के दिन उनकी अंत्येष्ठि सैन्य सम्मान के साथ की जायेगी।
चमोली के सारकोट गांव निवासी हवलदार बसुदेव सिंह परोडा लेह-लद्दाख में (जम्मू-कश्मीर) एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए. 19 अगस्त (रक्षाबंधन पर्व) के दिन उनका पार्थिव शरीर घर लगाया जाएगा, जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं, घटना का पता चलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है.
रक्षाबंधन के दिन बसुदेव सिंह परोडा का होगा अंतिम संस्कारः पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद बसुदेव का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक घाट मोटूगाड में किया जाएगा. वहीं, उपजिला अधिकारी गैरसैंण संतोष पांडे ने बताया कि शहीद सैनिक की अंत्येष्टि पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी. शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर लेफ्टिनेंट अवतार सिंह की सैन्य टीम सोमवार सुबह 8 बजे सारकोट पहुंचेगी.





More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी