बुलंद आवाज न्यूज
गौचर/ चमोली भारतीय जनता पार्टी कर्णप्रयाग विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आईटीबीपी के साथ मिलकर गौचर से बंदरखंड तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें सेना के साथ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा में पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ गूंजा।
विधानसभा के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पूरे देश में उन महान विभूतियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है जिन्होंने देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। कहा, हम आजादी के जिस जश्न को मना रहे हैं उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमारा शत शत नमन है।
तिरंगा रैली में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर से बन्दरखण्ड और फिर वापस पार्टी कार्यालय तक हुई। इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारे लगाये।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक पंकज कपरवान, विधानसभा संयोजक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चैतन्य बिष्ट,मंडल अध्यक्ष गौचर दिनेश चंद्र डिमरी, कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, नगर मंडल महामंत्री सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जयकृत सिंह बिष्ट, गजेंद्र नयाल, अनूप नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, निर्वतमान सभासद मुकेश नेगी, मनीष चौहान, आनंद सिंह बिष्ट, राजेन्द्र लाल, कुलदीप लाल, इंद्रमोहन, कामिनी टम्टा, देवी प्रसाद, रिंकू नेगी, अजय बिष्ट व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
सर्पदंश के मरीज की डॉक्टरों ने बचाई जान
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग पर फटा बादल, कई लोग लापता