बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। उप चुनाव के लिए पांच नामांकन पत्रों में से निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल का शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द किया गया। जबकि चार प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। नामांकन वापस लेने के लिए अंतिम तिथि 26 जून है।
बदरीनाथ विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राजकुमार पांडेय ने बताया कि उप चुनाव के लिए पांच अभ्यर्थियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी बच्चीराम उनियाल की ओर से प्रारूप 26 पर दिया गया शपथ पत्र अपूर्ण पाया गया। जिसके लिए अभ्यर्थी को संवीक्षा से पूर्व नोटिस कार्यालय की ओर से निर्गत किया गया था। लेकिन अभ्यर्थी की ओर से शपथ पत्र पूर्ण न किए जाने के चलते नामांकन रद्द कर दिया गया है। भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली के नामांकन पत्र सही पाए गए।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह