बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में महिंद्रा का थार एसयूवी कार पहुंची है. यह थार कार धाम में बीमार, विकलांग और बुजुर्ग लोगों को हेलीपैड, बेस कैंप आदि स्थानों से मंदिर परिसर तक ले जाने का कार्य करेगी. एक थार केदारनाथ पहुंच गयी है. एक और थार कार कल केदारनाथ पहुंचाई जाएगी. इसके अलावा केदारनाथ धाम में शीघ्र ही तीन गोल्फ कार्ट भी पहुंचेंगी.
विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में पहली बार वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से महिंद्रा का थार एसयूवी कार पहुंची है. इससे पहले आपदा के बाद यहां डंपर, जेसीबी और पोकलैंड मशीने पहुंची थी. इन मशीनों का उपयोग आज भी यहां पुनर्निर्माण कार्यों में किया जा रहा है. इस बार धाम में रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने नई पहल की है. बीमार, बुजुर्ग और विकलांग यात्रियों की सहायता के लिये यहां महिंद्रा थार एसयूवी कार भेजी जा रही हैं. वायुसेना के चिनूक हेलीकाप्टर से एक थार कार को आज गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ धाम भेजा गया.
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि धाम में यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिये महिंद्रा के दो थार वाहन केदारनाथ पहुंचाए जा रहे हैं. एक वाहन आज पहुंच चुका है. एक वाहन कल पहुंच जायेगा. उन्होंने कहा कि यह वाहन बीमार, बुजुर्ग, विकलांग आदि तीर्थ यात्रियों की सहायता करेंगे. उन्हें हेलीपैड, बेस कैंप आदि स्थानों से मंदिर तक लाने और छोड़ने का कार्य करेंगे.






More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह