अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा गौरा देवी सम्मान

बुलंद आवाज़ न्यूज

जोशीमठ/ चमोली:

27 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेला 5 व 6 जून को उर्गम घाटी में आयोजित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी बड़े जोरों से चल रही है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मेला समिति एवं अन्य सदस्यों ने एक बैठक आहूत कर मेले के आयोजन की रूपरेखा तय की।

बैठक के दौरान चर्चा करते हुए बताया कि सीमांत क्षेत्र के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रतिभा सम्मान तथा पर्यावरण, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य, कला सहित अन्य सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगा सम्मान 

पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले नैनीताल निवासी चंदन सिंह नयाल, डॉक्टर त्रिलोचन सोनी, सोमेश पंवार, द्वारिका प्रसाद, मनोज सती, वीरेंद्र गोदियाल, उत्तरकाशी निवासी राजेश थपलियाल को गढ़ भोज पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मान दिया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में महेश गड़िया, पत्रकारिता एवं ग्रामीण विकास के लिए सोनिया मिश्रा रंजीत रावत, पूरन विंलगवाल, प्रदीप भंडारी, सुरेंद्र सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह रावत, सागर चमोली, राजेश नेगी, मंजू देवी मिंकल, हेमलता पर्यावरण के क्षेत्र में सुधीर तिवारी सहित अन्य नाम पर चर्चा हुई जिन्हें वर्ष 2024 का गौरा देवी सम्मान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सरकारी एवं गैरसरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। पर्यावरण आधारित वृक्षारोपण प्रदर्शनी फोटोग्राफी परंपरागत खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी के अलावा 5 जून को विद्यालयों की सांस्कृतिक एवं भाषण प्रतियोगिताएं 6 जून को क्षेत्रीय महिला मंगल दलों एवं संस्कृति विभाग एवं सूचना विभागों की टीमों के द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी।

कार्यक्रम में लोक कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। लोक कलाकारों में रंग कमी जितेंद्र कुमार तथा स्थानीय कलाकार कल्पेश्वर कला मंच की चंद्रशेखर, देवेश्वरी देवी सहित कई लोगों को आमंत्रण किया गया है।

मुख्य अतिथियों के लिए मंगला माता, हंस फाउंडेशन, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, क्षेत्रीय पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी चमोली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वन विभाग के उच्च अधिकारियों को भी आमंत्रण किया गया है।

बैठक में क्षेत्र प्रमुख हरिश परमार, देव ग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी वन पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रकाश पंवार, भेंटा प्रधान हेमलता देवी, युवक मंगल दल भर्की के अध्यक्ष सुभाष रावत भेंटा, महिला मंगल दल कुसुम देवी, ल्यांरी थैणा की अध्यक्ष गोदावरी देवी, पूर्व प्रधान शंकर सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता बीएस रावत, मेला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, उर्गम प्रधान मिंकल देवी, रघुवीर सिंह नेगी, विक्रम गौड, भागीरथी देवी मीना देवी सरिता देवी गीता देवी सहित अन्य लोक उपस्थित।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share