बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली:
कृषि विभाग के माध्यम से शनिवार को जोशीमठ केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही छात्रों को फील्ड विजिट कराके मृदा नमूना एकत्रीकरण की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए मृदा परीक्षण की जानकारी देने के लिए जनपद चमोली के दो केंद्रीय विद्यालयों का चयन किया गया था। जिसमें केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ में छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता की जानकारी दी गई है और आगामी 07 मई को केंद्रीय विद्यालय ग्लवादम में छात्रों को मोबाइल एप के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य एवं सैंपल कलेक्शन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लाक प्रभारी रघुवीर कामदी एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी मांगेराम के माध्यम से छात्रों को मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता की जानकारी दी जा रही है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़