बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: खरीफ की फसल बोने के लिए जिले के सभी 39 न्याय पंचायतों में बीज उपलब्ध हो चुका है। कृषि विभाग की ओर से काश्तकारों यह उन्नतशील प्रजाति का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य ने बताया कि खरीफ की फसल उडद, झंगोरा, मंडुवा, सोयाबीन, रामदाना, सावा, धान का 564 कुंतल बीज लिया गया है। जिले की सभी न्याय पंचायतों में स्थित कृषि निवेश केंद्रों को बीज उपलब्ध करा दिया गया है।
कृषक अपने नजदीकी कृषि निवेश केंद्र से निर्धारित 50 प्रतिशत अनुदान पर खरीफ फसलों का बीज ले सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद में 53129 कृषक अभी कृषि विभाग में पंजीकृत है। किसानों की मांग के अनुसार समय से पर्याप्त मात्रा में बीज लिया गया है। किसान अपने घर के समीपवर्ती न्याय पंचायत से यह बीज निर्धारित अनुदान पर ले सकते है।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़