बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा जिले में पत्रकारों की उपेक्षा व भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संगठन में भारी रोष व्याप्त है और यही कारण है कि पत्रकार लगातार जिलाधिकारी की प्रेस वार्ता का बहिष्कार कर रहे हैं पत्रकार संगठन ने इसी संबंध में आज एक बैठक आहूत की, जिसमें उन्होंने जिला प्रशासन और प्रेस के बीच बढ़ती खाई और तालमेल न होने का जिम्मेदार सूचना विभाग को ठहराया.
बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया गया कि संगठन की जिला इकाई, प्रदेश व जनपद स्तर पर पत्रकारों की अपेक्षा के प्रतिकार के लिए कार्य करेगी.
पत्रकारों ने कहा कि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार द्वारा पत्रकारों के साथ उचित व्यवहार एवं सहयोग नहीं किया जा रहा है, इसलिए उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन तथा शासन से जिलाधिकारी को सूचना का महत्व समझाते हुए वार्ता के लिए अनुरोध किया जाएगा। जिला पत्रकार स्थाई समिति के सदस्य जो कि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जनपद रूद्रप्रयाग के सदस्य अनुसूया प्रसाद मलासी वह देवेंद्र चमोली के माध्यम से यूनियन की सदस्यों से जिलाधिकारी द्वारा किए जा रहे भेदभाव के विरोध में एक पत्र भेजकर स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाएगा।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह