बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली बदरीनाथ हाइवे बिरही के पास सांय को एक मोटरसाईकिल व पिकअप वाहन की जबरदस्त भिंडत हो गई जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं जिन्हें पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
पीपलकोटी चौकी प्रभारी नरेंद्र पुरी ने बताया कि बदरीनाथ पीपलकोटी मार्ग पर चैकिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली कि बिरही के पास मोटरसाईकिल व पिकअप वाहन की भिंडत हो गई है। जिस पर तत्काल पुलिस टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे जहां मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हुए थे जिन्हें तत्काल पुलिस वाहन से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर उपचार के लिए लाया गया ।
बताया कि बाइक में सवार चालक विपुल सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी नौटी कर्णप्रयाग के पैर पर गंभीर चोटें आई है व करन उम्र 22 वर्ष निवासी हाट के हाथ व सर पर चोटे आई है । जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। बताया कि मोटरसाईकिल सवार दोनों युवक चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहे थे जबकि पिकअप वाहन चमोली की ओर आ रहा था।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव