बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: नौटी में 20 से 22 मार्च तक हरियाली मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें खेलकूद प्रतियोगिताओं, गोष्ठियों एवं प्रदर्शनियों के साथ हंस फाउंडेशन का निशुल्क कैंप भी आयोजित किया जायेगा.
हंस फाउंडेशन के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर एस रावत ने बताया कि नंदा देवी मेला समिति नौटी के अनुरोध पर 22 तारीख को हंस फाउंडेशन द्वारा नौटी मेले में निशुल्क कैंप आयोजित किया जायेगा. कैंप में निशुल्क चिकित्सा परीक्षण एवं निशुल्क दवा देने के साथ साथ आंखों की जांच और निशुल्क चश्में वितरित किए जाएंगे साथ ही मोतियाबिंद या अन्य किसी भी प्रकार की मेडिकल हेल्प की जरूरत को देखते हुए रोगियों का पंजीकरण कर उन्हें सतपुली हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह कैंप 22 तारीख को सुबह 10 बजे से राजकीय एलोपैथिक अस्पताल नौटी में शुरू होगा.






More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह